सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में एससी समाज ने कराया ब्यावर बंद  

0
140
- Advertisement -


बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस प्रशासन रहा चौकन्ना

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। एससी, एसटी आरक्षण में वर्गीकरण व क्रिमीलेयर के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भारत बंद का असर ब्यावर में भी देखने को मिला। ब्यावर के सभी बाजार पूरी तरीके से बंद नजर आए। आम दिनों में जिन बाजारों में भीड़ रहती थी आज उन बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा ।

शहर के चांग गेट, अजमेरी गेट सहित चारो गेट व मुख्य चौराहों तथा पाली बाजार, लोहारान चौपड़,  भारत माता सर्कल, अग्रसेन बाजार सहित बाजार बंद रहे।  शहर की सभी दुकानें बंद होने से बाहर से आने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा और खाने पीने के लिए भटकना पड़ा।

बंद को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से मुस्तैद दिखाई दिया और शहर के प्रमुख बाजारों व चौराहो पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौजूद रहा । ब्यावर बंद को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र चौधरी व जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने एक दिन पूर्व बंद को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे, जिसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ में रहे। ब्यावर बंद के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरो से निगरानी भी रखी जा रही है। वहीं आम दिनों यात्रियों की भीडभाड़ से भरा रहने वाला रोडवेज बस स्टैंड पर भी सन्नाटा पसरा रहा और बस स्टैंड खाली पड़ा नजर आया।

ब्यावर बंद को लेकर रोडवेज की बस सेवाएं भी बंद रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वह आवागमन के लिए अन्य साधन खोजने नजर आए। दोपहर करीब 3 बजे भारत बंद संघर्ष समिति की ओर से चांगगेट से पालीबाजार, भारतमाता सर्कल, अजमेरी गेट, भगत चौराहा होते हुए रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम सहायक जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। समिति के सदस्यो ने सभी ब्यावर वासियो से शांतिपुर्ण ब्यावर बन्द रखने में सहयोग देने पर आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here