- Advertisement -

खंडार ,सवाई माधोपुर। सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी आरक्षण में वर्गीकरण के आदेश के विरोध में आज भारत बंद का असर खंडार में भी देखने को मिला। आज कस्बा खण्डार में SC/ST समाज के लोगो ने जमकर नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया । वैसे तो व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रखी थी लेकिन जिन व्यापारियों ने दुकान खोल रखी थी उनको बंद समर्थकों ने जबरन बंद करा दिया । इस दौरान कई बार दुकानदारों और बंद समर्थनों के बीच में धक्का मुखी भी हो गई और कहा सुनी भी हो गई लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते कहीं पर कोई बड़ी वारदात नहीं हुई।
- Advertisement -



















































