बस्सी में भी बाजार रहे बंद ,लोगों ने किया धरना, प्रदर्शन

0
184
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बस्सी, जयपुर। – (महेश शर्मा)
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बस्सी में बड़ी संख्या में एससी,एसटी लोगों ने बस्सी SDM मुकृट चौधरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया ।


बस्सी- तूंगा लालसोट हाईवे उपखण्ड कार्यालय के सामने सड़क को जाम करके करीब 20 मिनट तक किया विरोध प्रदर्शन। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लोगों ने किया विरोध। विरोध को लेकर जगह-जगह पर बाजार किया गया बंद। वहीं बाइक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
सुरक्षा व्यवस्थाओं को मध्य नजर रखते हुए जगह-जगह पर बस्सी एसीपी मुकेश चौधरी सहित 100 जवान पुलिसकर्मी जाप्ता रहा मौजूद।
अति आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से चालू, चिकित्सा, पेयजल, सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवा, पेट्रोल पंप, विद्युत व बैंक बंद से मुक्त!

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here