ग्रेटर नगर निगम जयपुर के मीटिंग हॉल में गिरी फॉल सीलिंग , हादसा टला

0
113
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। जयपुर नगर निगम ग्रेटर जयपुर शहर में ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के दावे कर रहा हो, महापौर और निगम के अधिकारी भी लगातार अलग-अलग कॉलोनी में घूम-घूम कर जायजा ले रहे हैं और शहर को ड्रेनेज मुक्त करने की बात कर रहे हैं कि इस शहर की जो जल भराव की समस्या ,है उसको मुक्त कर देंगे ।

लेकिन नगर निगम ग्रेटर के सभा कक्ष के ऊपरी हाल में 5 दिनों से पानी भरा होने के कारण सभा कक्ष की फॉल सीलिंग गिर गई है । यह तो शुक्र है कि इन दिनों कोई मीटिंग नहीं चल रही है क्योंकि फॉल सीलिंग सीधी महापौर की टेबल कुर्सी पर ही जाकर गिरी है । वहां आसपास बैठने वाले अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की टेबल पर अभी फॉल सीलिंग का मलबा पड़ा हुआ है।

लेकिन अभी तक नगर निगम के किसी भी अधिकारी कर्मचारियों ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया है। यहां तक की छत के ऊपर भरा हुआ पानी निकालने की व्यवस्था भी नहीं की है। जिसके चलते पानी रिस रिस कर नीचे के कमरों में बने फॉल सीलिंग को नुकसान कर रहा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ महापौर और नगर निगम के आला अधिकारी शहर में घूम-घूम कर फोटो खींचवा रहे हैं और शहर की जल भराव की समस्या को जड़ से खत्म करने की बात कर रहे हैं। दूसरी और अपने ही कार्यालय में बरसाती पानी की निकास की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जयपुर नगर निगम ग्रेटर के सभा कक्ष जिसमें पार्षदों की मीटिंग होती है, सारे बोर्ड के डिसीजन इसी सभा कक्ष में ही होते हैं । बजट भी इसमें पास होता है ,उसकी फॉल सीलिंग गिर गई और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी ,इससे दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है। शुक्र है कि सभा कक्ष बंद था इसलिए किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ । लेकिन सभा कक्ष में फॉल सीलिंग का बिखरा हुआ मलबा आज भी नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों कार्यशाली का मुंह चिड़ा रहा है । लोगों का कहना है कि जब निगम अधिकारी कर्मचारी अपने प्रधान कार्यालय का हाल नहीं सुधार सकते तो, शहर को कैसे साफ सुथरा रखेंगे, कैसे ड्रेनेज सिस्टम को सही करेंगे ,यह समझ से परे हैं ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here