
क लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
मांडलगढ़।( केसरीमल मेवाड़ा )क्षेत्रवासी विधानसभा क्षेत्र में आपसी भाईचारे के साथ रहे एवम एकता की भावना से जीवन जिए इस मौके पर विधायक शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी । नगर के सर्किट हाउस पर आज सोमवार को मोजुद समर्थकों के समक्ष विधायक गोपाल शर्मा ने ये विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढय के सानिध्य में नगरपालिका के सभी सफाईकर्मियों का स्वागत सम्मान दुप्पटे व मालाएं पहना कर मुंह मीठा करवाया। वही आयोजन के दौरान मोजुद कार्यकर्ताओं व मीडियाकर्मियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में आए सभी लोगो का विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सनाढय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल,पूर्व मंडी अध्यक्ष रतनलाल खटीक, वरिष्ठ भाजपा के गोर्धन वैष्णव,भाजपा युमो मुकेश व्यास,एडवोकेट कैलाशचंद्र तम्बोली,ठेकेदार हनुमान कुमावत,पार्षद नीलकमल पटवा, हर्षित पवार,राजभगतसिह, ऋतुराजसिह राठौड़,कुलदीपसिंह खाचरोल,मोहनसिंह लाडपुरा,यशोधर वैष्णव,भेरूलाल सालवी,संतोष मेवाड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
















































