- Advertisement -

जयपुर विशेष संवाददाता राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से जनप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने भाई-बहन के पवित्र रिश्तों के पर्व रक्षाबंधन और भगवान शिव की आराधना के पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार की समस्त भक्तों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कर्नल राज्यवर्धन ने रक्षाबंधन पर बधाई देते हुए कहा, भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए। पवित्र माह सावन के अंतिम सोमवार में भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीष से सभी के जीवन में खुशियों का सावन सदा खिला रहे।
- Advertisement -
















































