- Advertisement -

मालपुरा/डिग्गी ।(मनोज टॉक) धार्मिक पावन नगरी डिग्गी में श्री कल्याण जी महाराज के सावन माह की पुर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सुबह मंगला आरती से ही श्रृद्धालुओं भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर विजय सागर में स्नान कर कल्याण जी महाराज की पूजा अर्चना की प्रसाद चढ़ाया और अपने और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम रहे। आपको बता दे की डिग्गी कल्याण जी महाराज के मंदिर में प्रति पूर्णिमा को मेला लगता है और इसमें दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

- Advertisement -
















































