डाॅ. से रेप की घटना से नाराज डाॅक्टर्स ने किया प्रदर्शन

0
217
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । (बबीता शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) हाथों में कैेडिल लिए मुट्टी बांधकर गुस्से में पूरे जोश से वी वाॅंट जस्टिस के नारे लगाकर डॅाक्टर्स ने जयपुर के अमर जवान ज्योति पर प्रर्दशन किया। दरअसल पूरे देशभर के डॅाक्टर्स में इस बात को लेकर गुस्सा है कि कोलकाता में एक डॅाक्टर के साथ डयूटी रुम में रेप होता है। विरोध करने पर उसकी हत्या हो जाती है। स्थानीय पुलिस उसे आत्महत्या बताती है। परिजनों को उसका चेहरा नहीं देखने दिया जाता है। मृतक डॅाक्टर के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप हुआ उसके बाद उसके पैर चीर कर हत्या कर दी गई। विभत्स कांड किया गया पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की। आरोपी को बचाने की कोशिश की । इसलिए पूरे देश के डॅाक्टरों में इस बात को लेकर गुस्सा है। डॅाक्टरों ने दो मिनट का मौन रखा और नारेबाजी कर प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान डॅाक्टर्स के साथ- साथ दूसरे लोगों ने भी उनके साथ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।



  

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here