पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा को दी श्रद्धांजलि

0
126
- Advertisement -



सुबह पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सेमारी सलुम्बर । /बीएल जोशी वरिष्ठ संवाददाता ) विधानसभा के दिवंगत भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के गांव लालपुरिया में उनके निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुची जहा शोक संतप्त परिवारजनों के साथ संवेदनाये व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया,साथ ही स्वर्गीय विधायक की तस्वीर पर पुष्प सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,जहा से सीधे सलुम्बर के लिए रवाना हो गई।

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे,राजे दोपहर करीब 12 बजे ऋषभदेव कल्याणपुर रजोल कुंडा मार्ग से लालपुरिया गांव पहुंची,जहां दिवंगत मीणा के निवास पर सेकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे। इसी बीच मुख्यमंत्री ने आंगन में बैठकर श्रद्धांजलि अर्पित की,जिसके बाद परिवार के लोगों से मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए उनसे चर्चा की। इससे पूर्व रजोल तिराहे पर टोकर कालीघाटी घोडासर कुंडा सहित पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से राजे ने मुलाकात की।


इस दौरान सलुम्बर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू पुलिस अधीक्षक अरशद अली,सेमारी थानाधिकारी गजवीर सिंह मय पुलिस जाब्ता मोके पर उपस्थित रहे।
उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत,उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा,पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ,राज्यसभा सांसद चुनिलाल गरासिया,जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान,पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार धरियावद विधानसभा प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी,सेमारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कलाल,सुंदरलाल भाणावत,कैलाश गांधी सोहनलाल चौधरी,लव व्यास सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी दी श्रद्धांजलि


इससे पूर्व सुबह 10 बजे केंद्रीय पर्यटन मंत्री गंजेन्द्र सिंह शेखावत भी लालपुरिया पहुंचे जहां स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजलि दी,तथा परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख प्रकट किया। जहां से शेखावत सेमारी स्थित रावला में पहुंचे जहा कर्नल केशर सिंह रिटायर्ड की पत्नी के देहांत को लेकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी।

- Advertisement -
Previous articleस्वतंत्रता दिवस पर देर रात तक बिकी शराब
Next articleअजमेर शहर में ड्राई डे पर जमकर बिकी शराब
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here