
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। राजें राजेंद्र शर्मा डाटा
कच्चा परकोटा नियमन संघर्ष भरतपुर ने कच्चे डण्डे के नगर निगम भरतपुर प्रशासन द्वारा शेष रहे 816 लोगो को पट्टा देने में बरती गई लापरवाही एवं किये गयेसौतेला व्यवहार को लेकर तिरंगा न्याय यात्रा को पूर्व सासद पण्डित रामकिशन जिला व्यापार महासंघ के जिला अध्यक्ष सजीव गुप्ता एवं जिला अग्रवाल महा सभा के अध्यक्ष अतुल मित्तल ने हरी इण्डी दिरवाकर अटल बन्द गणेश मदिर से प्रारम्भ किया गया।
पूर्व पं राम किशन ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर यात्रा को रवाना किया
तिरंगा न्याय यात्रा को प्रारम्भ करने से पूर्व पं राम किशन ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर यात्रा को रवाना किया गयातिरंगा न्याय यात्रा का नेतृत्व संघर्ष समिति के संयोजक श्री जगराम धाकड़ को सोपा गया । इस अवसर पर बोलते हुए पूर्वनेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भूरा ने कहा कि राज्य सरकार कोगरीब मजदूर टपके के लोगों की बरसों से चली आ रही पट्टे देने मांग को पूरा करने के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिए जब आधे कच्चे परकोटे वालों को पट्टे दे दिए गए हैं, तो आधे शेष बचे लोगों को भी पट्टे भी दिए जाने चाहिए ।उन्होंने कहा कि कच्चे डंडे पर गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक एवं अल्प आय वर्ग के लोग ज्यादातर वर्षों से रहते आ रहे हैं ।इनके साथ सौतेला व्यवहार नहीं होना चाहिए। तिरंगा न्याय यात्रा कार्यकम के प्रारम्भ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारदाज ने कच्चे के प्रकरण में नगर निगम भरतपुर द्वारा पट्टे देने बरती गई लापरवाही अनदेखी एवं किये जा रहे सौतेले व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए राज्य सरकार से पट्टे दिलाने कीमांग की गई। उन्होंने बताया कि तिरंगा न्याय यात्रा भरतपुर सै पैदल चलकर मुख्यमन्त्री आवास जयपुर तक पहुॅच कर पट्टे की गुहार की जायेगी । यात्रा में शामिल सैकंडो की तदाद मे – महिला पुरुषो ने एक बड़ी रैली के साथ भरतपुर से सेवर तक न्याय यात्रा में जाने वाले संघर्ष समित्ति के लोगो को राष्ट्रीय राज मार्ग सेवर तक छोड़ने गये । तिरंगा न्याय यात्रा कार्यकम में यदुनाथ सिंह, मंगल सिंह गॉधी ,देव भागमल वर्मा ,गोपी कान्त, राजेन्द शर्मा, देवी सिंह ,मिश्री लाल, अशोक वर्मा ,अनवर खान ,सरदार सतपाल सिंह ,सरदार दीपक सिंह , गफ्फूर खान ,राजवीर चौधरी, वीरेन्द्र गोटिया, समर सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, मुरारी सिंघल ,प्रहलाद गुप्ता, चनदमान शर्मा, नरेश शर्मा, चन्दवती ,अंगूरी ,चन्दा ,रजनी, नसीर खा, इरफान सहित सैकडों महिला पुरुषों ने भाग लिया ।

तिरंगा न्याय यात्रा होरा दास चौराहे होते हुए अनाह मालीपुरा सेवर होते हुए भारी भीड कि रैली के साथ .रवाना की गई ।
इस यात्रा की खास बात यह हैं कि इसका नेतृत्व दिब्यांग दिनेश सैन भरतपुर कर रहे हैं जो रिक्शा में तिरंगा लेकर आगे आगे चलते हैं । आन्दोलनकारियों के अन्दर पूरा जौश और भरतपुर नगर निगम के प्रति नाराजगी साफ देखी जा रही है प्रत्येक गाँव से होकर जव यह यात्रा गुजरती है तब बहाँ लोगों की भीड़ जुट जाती है ।



















































