
यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा का दो दिवसीय श्रीमाधोपुर दौरा
क्षेत्र में विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
श्रीमाधोपुर। (रविकांत अग्रवाल संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) कस्बे में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा का दौरे पर रहे। मंत्री खर्रा श्रीमाधोपुर पहुंचे।खर्रा ने गौशाला से बाईपास तक बनी सड़क का लोकार्पण किया। वहीँ कल्याणपुरा और गढटकनेत, कल्याणपुरा त्रिलोकपुरा नवीनीकरण सड़क का शिलान्यास किया। इससे पूर्व मंत्री झाबर सिंह खर्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक एवं यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि क्षेत्र में पानी व सिंचाई की समस्या को लेकर दो परियोजनाओं पर काम चला था। कुंभाराम पेयजल परियोजना एवं यमुना का पानी क्षेत्र में लाने के लिए परियोजनाओं को जल्द धरातल पर लाने प्रयास किया जा रहे हैं ,जिससे क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई की समस्या की दोनों समस्याएं ठीक होगी।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अनिल कुमार ,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओंकार सिंह राठौड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तनसुख कुमावत, बनवारी लाल यादव, कमल कुमार जैन, पार्षद रोशन बिजारणिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय अधिकारी गण मौजूद थे।















































