- Advertisement -

चाकसू। (सत्यनारायण चांदा संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क) खबर चाकसू से है जहां गलता तीर्थ से कावड़ लेकर आए कांवड़ियों को बीच रास्ते में डीजे बजाने से रोक दिया गया । बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष के लोगों ने डीजे बजाने से मना किया। इस पर लोग नहीं माने दोनों पक्षों के बीच में कहा सुनी हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामला समझा बूझाकर शांत कराया। आपको बता दें की चाकसू कस्बे के गोलेराव तालाब के पास फागी रोड पर यह मामला सामने आया ।पुलिस ने बताया कि यहां मौके पर कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने की छबीली लगा रखी थी उनसे कावड़ियों की कहानी हो गई जिसे शांत कर दिया गया।
- Advertisement -

















































