
सवाई माधोपुर। (लोकेश टटवाल वरिष्ठ संवाददाता ) भाजपा युवा मोर्चा सवाई माधोपुर द्वारा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला गया । कार्यक्रम के संयोजक सत्यप्रकाश गुर्जर ने बताया कि कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी जिलों में युवा मोर्चा द्वारा मशाल जुलूस निकाले गए है, उसी के तहत सवाई माधोपुर में भी हम्मीर सर्किल से शहीद स्मारक तक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया ।

जुलूस के समापन पर शहीद स्मारक पर दीप ज्योति जलाई गई । मशाल जुलूस को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के जिला प्रभारी ऋषिकेश मीणा ने कारगिल विजय के बारे में बताया और कहा कि हमारे देश के जवानों ने कारगिल में विजय पताका फहराकर देश का नाम ऊंचा किया ह। , कार्यक्रम संयोजक सत्यप्रकाश गुर्जर ने भी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि हमारे देश की सेना पहले से मजबूत हुई है और देश ने जब से भाजपा की सरकार बनीं है तब से सैनिकों का सम्मान बढ़ा है। इस दौरान मशाल जुलूस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, सोशल मीडिया संयोजक अजय गौतम, रघुवीर गुर्जर , हरेश गुर्जर , राकेश, शैतान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

















































