पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी – प्रवीण शर्मा

0
77
- Advertisement -

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पौधे
— 51 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत वरिष्ठ संवाददाता) राजकीय मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इसके तहत 51 विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम समय — समय पर पौधे लगाते रहेंगे, तो हम हरियाली को भी बढ़ाते रहेंगे। उप प्राचार्य शर्मा ने कहा कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधारोपण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है। पेड़ लगाने से परिदृश्य की सुंदरता भी बढ़ती है। मिट्टी का कटाव रुकता है, और फलों, मेवों और लकड़ी के उत्पादन के माध्यम से समुदायों की आर्थिक भलाई में योगदान मिल सकता है। पौधारोपण में संलग्न होने से भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियालीयुक्त और स्वस्थ वातावरण बनता है।


इसके बाद उप प्राचार्य शर्मा ने विद्यार्थियों को पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान एनएसएस प्रभारी दिनेश शर्मा , एनसीसी अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पिंकू कुमारी के नेतृत्व में एनएसएस वॉलिंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here