आम रास्ते के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा

0
146
- Advertisement -

अतिक्रमण हटने से तंग आमरास्ते हुए चौड़े
:- जेसीबी की सहायता से प्रशासन की उपस्थिति में हटाया अतिक्रमण

:- नापजोख को लेकर कुछ लोगो ने जताया विरोध
लेकिन प्रशासन के आगे उनका विरोध नही आया काम


फुलेरा। ( हेमंत शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) खबर जयपुर के फुलेरा से है जहाँ नरेना थाना इलाके के हचकुडा गांव में हचुकड़ा से मोरुदा जाने वाले आम रास्तों पर हुए अतिक्रमण पर वार्डपंच राजेंद्र यादव की पहल पर गुरुवार को प्रशासन का पीला पंजा चला कर रास्ता खुलवाया।

प्रशासन की ओर से JCB की सहायता से बाधक बनी सरंचनाओ को तहसीलदार की उपस्थिति में हटाया गया। जानकारी के मुताबिक हचकूड़ा से मोरूदा गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर रखा हुआ था। अतिक्रमण से रास्ते तंग हो गए थे। ऐसे में यहां से वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी होती थी। साथ ही, रास्ते में पानी भरने से कीचड़ फैला रहता था।

ऐसे में राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती थी। स्थानीय प्रशासन आम रास्तों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए लाव लश्कारे के साथ सड़क पर उतरा और JCB की सहायता से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने भी नाप जोख को लेकर हल्का विरोध भी जताया। लेकिन प्रशासन के आगे उनका विरोध कोई काम नही आया। जबकि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में ग्रामीणों ने अपना सहयोग दिया। इस दौरान तहसीलदार कृष्णा शर्मा,नरेना थानाधिकारी समेत पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।


- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here