
धौलपुर। (मुनेश धाकरे वरिष्ठ संवाददाता) जिले में एक दम्पति ने ऐसा जाल रचाया कि उन्हें पुलिस ने पकड़ कर हवालात के अंदर कर दिया। मामला राजाखेड़ा थाना इलाके के कस्बे का हैं.यहां के रहने वाले एक दंपति ने अपने परिवार में ही करोड़ों रूपये की बेशकीमती जमीन को जालसाजी कर खुद के नाम करवा लिया। पीड़ित पक्ष ने एक साल पहले दम्पति के खिलाफ राजाखेड़ा पुलिस थाना पर मामला दर्ज कराया था।लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से ही दम्पति अपने घर से भाग गए
दम्पति की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पंद्रह-पंद्रह हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। लेकिन आरोपी दम्पति पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे.पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दम्पति को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया हैं।
तारा शर्मा के निधन पर फर्जी महिला ने तारा शर्मा बनकर बुना जाल
मामला यूं हैं कि 5 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर नोएडा की रहने वाली तृप्ति पुत्री हरचरन लाल और गुड़गांव की रहने वाली छाया वाली पत्नी राहुल वाली दोनों बहिनों ने धौलपुर जिले के राजाखेड़ा पुलिस थाना पर मामला दर्ज कराया था। .रिपोर्ट में तृप्ति ने बताया कि उसकी बहिन तारा शर्मा का निधन होने के बाद उसके हिस्से की राजाखेड़ा उप खंड के पिनाहट रोड पर करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन के राजाखेड़ा कस्बे की रहने वाली उनकी चाची सीमा उपाध्याय ने अपने पति माधव मुकुंद के साथ मिल कर फर्जी कागजात बनवा लिए।आरोपी चाची सीमा ने फर्जी तरीके से तारा शर्मा बन कर रजिस्टार के समझ पेश होकर बेशकीमती जमीन की रजिस्ट्री करा ली है।पुलिस ने आरोपी तारा शर्मा और उसके पति माधव मुकुंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 419,420,467,468 471 और 120 में मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू किया तो राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक महिला सीमा और उसका पति माधव मुकुंद जालसाजी और फ़र्जकारी के दोषी पाए गए।
फर्जी दस्तावेजों से नाम कराई जमीन

पुलिस ने दम्पति की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी दंपति भाग गए थे।.आरोपी दम्पति की गिरफ्तारी पर धौलपुर एसपी ने 15-15 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। लेकिन एक साल बाद दम्पति अपने घर राजाखेड़ा आये थे। जिन्हे मुखबिर की सूचना पर राजाखेड़ा बाईपास से आरोपी महिला सीमा और उसके पति माधव मुकुंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दम्पति पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने पति पत्नी पर रखा था 15- 15 हजार का इनाम
पीड़ित तृप्ति,छाया और तारा शर्मा और आरोपी पक्ष एक ही परिवार के रहने वाले हैं।पीड़ित तृप्ति और छाया नोएडा और गुड़गांव रहती हैं और उनकी बहिन तारा शर्मा के नाम से राजाखेड़ा उप खंड के पिनाहट बाईपास पर करोड़ों की बेशकीमती जमीन थी।जिस जमीन को उनकी चाची सीमा ने अपने पति माधव मुकुंद के साथ मिल कर फर्जी दस्तावेज बनवाये और राजस्व विभाग के कार्मिकों से सांठगांठ कर बेशकीमती जमीन को खुद के नाम करवा लिया। जमीन की रजिस्ट्री करने वाले रजिस्टार द्वारा आधार कार्ड,पहचान पत्र,राशन कार्ड और अन्य तमाम दस्तावेजों की पहचान किए बिना जमीन की रजिस्ट्री कर दी । पुलिस ने आरोपी 66 वर्षीय मुकुंद माधव पुत्र शिवचरन और उसकी पत्नी 57 वर्षीय सीमा को गिरफ्तार कर लिया हैं।



















































