कलेक्ट्रेट के सामने से नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण

0
78
- Advertisement -

प्रतापगढ़। शहर के धरियावद रोड स्थित कलेक्ट्रेट के सामने मिनी सचिवालय प्रवेश द्वार के निकट 50 से अधिक गुमटीधारकों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर रोड को अवरुद्ध कर रखा था । जिस पर नगर परिषद के अमले ने पुलिस जाप्ते की मदद से अतिक्रमण हटाया । साथ ही कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को हिदायत दी, कि वह भविष्य में किसी प्रकार का अवैध रूप से अतिक्रमण नहीं करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त बोले आए दिन मिल रही थी शिकायत:

नगर परिषद के आयुक्त नरसी मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की आए दिन नगर परिषद को मिनी सचिवालय के सामने गुमटी संचालकों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करने की सूचना और शिकायत मिल रही थी । जिस पर विभाग की टीम ने आज अमले के साथ जेसीबी और जाता लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की । दुकानदारों को हिदायत दी कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार से इन स्थानों पर अतिक्रमण नहीं करें ,अन्यथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद में सरकारी जगह को अतिक्रमण से मुक्त करते हुए जाली लगाकर पौधारोपण किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here