गोगेलाव, बालवा , चूंटीसरा, सारणवास , गुडला और अठियासन के ग्रामीणो का विरोध

जिला कलक्टर को केन्दीय सडक परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन
नागौर ।(श्याम माथुर वरिष्ठ संवाददाता )शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए आऊटर रिंग रोड बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है नागौर में बनाई जा रही अमरपुरा से गोगेलाव रिंग रोड की वजह से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है…गोगेलाव, बालवा , चूंटीसरा, सारणवास , गुडला और अठियासन के ग्रामीणो ने नागौर कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने रिंग रोड निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति में आ रही परेशानी को दुरुस्त करने की मांग की। नागौर जिला कलक्टर को केन्दीय सडक परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री के नाम का ज्ञापन सौपकर ,रिंग रोड निर्माण के लिए बनी डीपीआर में किसानों के लिए भूमि अवाप्ति प्रक्रिया से पूर्व डीएलसी दरों का पुन निर्धारण करवाने की मांग की है। गोगेलाव, बालवा , चूंटीसरा, सारणवास , गुडला और अठियासन के किसानों के खेत रिंग रोड के कारण दो टूकडो में विभाजन होने से सडक की ऊंचाई खातेदारों के लिए परेशानी होगी। आपको बता दे कि भूमि अधिसूचना जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी, इसके बाद किसानों से आपत्ति ली जाएगी। किसानो का कहना है कि जिस जमीन पर अनाज उगाकर परिवार का पेट पालते थे अब कम डीएलसी दर है वर्तमान भाव ज्यादा है ।परिवारों को क्या होगा ?बच्चों को क्या खिलाएंगे? सरकार को इस पर विचार करना चाहिए और डीएलसी के रेट सही करके किसानों को भुगतान करना चाहिए।

















































