
सीकर योगेश ऋषिका संवाददाता भारतीय जनता युवा मोर्चा, सीकर द्वारा 25 जुलाई को विजय कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में भी देशभक्ति के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सीकर जिला प्रभारी गौरी कुमावत ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विजय कारगिल दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सभी विधानसभाओं में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं मशाल रैलियां निकाली जाएगी। सीकर जिले में भी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। सीकर जिला मुख्यालय से निकलने वाली मशाल यात्रा में हजारों की तादाद में कार्यकर्ता व युवा वाहन लेकर शामिल होंगे। गौरी कुमावत ने कहा कि इस दिवस को बीजेपी देशभक्ति, राष्ट्रीयता एकता व अखंडता के संकल्प के रूप में मनाएंगे। यह दिन पूरे देश के लिए बहुत ही गर्व का दिन है।





















































