
खेड़ली इकलेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता कस्बा निवासी कपूर चंद जैन द्वारा मुक प्राणियों के प्रति दया करूणा भाव की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है
कपूर चंद जैन ने अब मुक पक्षियों को घर बनाकर पेड़ों पर लगाने की मुहिम शुरू की है जिससे विलुप्त हो रही गौरेया चिड़िया,वया,,अन्य पक्षियों को बचाने के लिए 231 पक्षी घर तैयार कराएं है
जिससे इनको संरक्षण मिलें और ये पक्षी हमारे बीच जिवित रहे।
इससे पूर्व समाजसेवी कपूर चंद जैन द्वारा अपने परमपूजनीय गुरु महाराज आचार्य विद्यासागर जी की प्रेरणा से भीषण गर्मी में अपने स्वयं के खर्चे पर करीब दो हजार से अधिक पक्षियों को परिंडे लगाएं।
आज कठूमर विधायक रमेश खींची के द्वारा कपूर चंद जैन ने पक्षी घरों को लगाने के अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान विधायक रमेश खींची ने समाजसेवी कपूर चंद जैन की मुक प्राणियों के प्रति दया करूणा भाव सेवा की जनसरोकार के कार्य में भागीदारी निभाने की सराहना की।
इस दौरान विधायक रमेश खींची के अलावा पूर्व प्रधान संजय खींची, पाषर्द महेश जैन, बनवारी लाल जांगिड़, सहित सरपंचगण ग्रामीण मौजूद रहे।
















































