नगर पालिका के पट्टे पर आमजन को मिलेगा बैंक लोन

0
127
- Advertisement -

बस्सी, जयपुर। (लोक टुडे संवाददाता )अब बैंक द्वारा भी नगर पालिका के पट्टे पर आमजन को मिलेगा लोन। यह बात सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के उपमंडल प्रमुख वी के शर्मा ने बैंक में आयोजित जागरूकता शिविर के अवसर पर कही।इस अवसर पर शर्मा ने लोगों को जागरूक किया कि बैंक कभी भी ओटीपी, पिन नहीं मांगता है।ना ही बैंक कभी किसी को लिंक भेजता है। अधिकतर ग्रामीण लोग बैंक के नाम से आए हुए संदेश पर पिन और ओटीपी बता देते हैं और लिंक को ओपन कर लेते हैं।जिससे उनके खाते से नकदी निकाल कर ठगी कर ली जाती है। साथ ही बताया कि कभी भी किसी एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम के अंदर किसी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड नहीं दे। ना ही उससे स्वयं का एटीएम देकर पैसे एटीएम से पैसे निकालना के लिए कहे। इस तरीके से भी ठग एटीएम कार्ड बदलकर ठगी कर लेते हैं। शर्मा ने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्र में पट्टे पर कोई भी बैंक लोन नहीं देती हैं। यह बैंक नगर पालिका के पट्टे पर कम ब्याज दर पर लोन दे रहा हैं । इस मौके पर शाखा प्रबंध मूलचंद मीणा, समाजसेवी फूलचंद चौधरी सहित अनेको लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here