- Advertisement -

–
जयपुर। ( विशेष संवाददाता) कैबिनेट मंत्री व झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निर्देश पर बारिश में जनसुविधा हेतु धावास अंडर पास व सिरसी अंडर पास में 24 घंटे से भी कम समय में कार्य पूर्ण हुआ। इस कार्य से धावास अंडर पास व सिरसी अंडर पास में होने वाले जलभराव की समस्या दूर होगी और जनता के आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार जनसुविधाओं के विस्तार के लिए संकल्पित है। अंडरपास के काम को 24 घंटे में पूरा करने पर धावाल और झोटवाड़ा के लोगों ने मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का आभार जताया। उनको साफा पहनाया और कहा की सालों से लंबित कार्य को 24 घंटे में पूरा करना अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
- Advertisement -
















































