मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गिर्राज जी मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारी का जायजा लिया

0
137
- Advertisement -

भरतपुर। राजेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गिर्राज जी मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मेले मैं आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं माहौल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ पैदल परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाने यात्रियों के ठहराव के लिए स्थान निर्धारित कर छाया आदि की व्यवस्था करने निर्देश दिए । इस दौरान संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक डीग राजेश मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर डीग संतोष मीणा सहित सम्मानित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here