- Advertisement -

सिरोही तुषार पुरोहित ब्यूरो चीफ सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के ओर गांव के पास रात करीब 11.30 बजे अहमदाबाद से जोधपुर जा रही एक निजी बस से लूटपाट की वारदात हो गई। चार से पांच बदमाशों ने यात्रियों से गहने, मोबाइल और नकदी छीन ली।
दरअसल, रात करीब 11.30 बजे अहमदाबाद से जोधपुर जा रही एक निजी बस खराब होने के चलते आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के ओर गांव के पास सड़क किनारे रोकी और खड़ी रही। इसी दौरान दो बाइक पर करीब 4-5 बदमाश आए और उत्पात मचाना शुरू कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अनिल बेनीवाल, सीओ पुष्पेंद्र वर्मा, सदर थानाधिकारी राजीव भादू सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एसपी अनिल बेनीवाल के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम बनाई गई। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
- Advertisement -






















































