घग्गर नदी में आया पानी बाढ़ के डर से सभापति ने किया दौरा

0
160
- Advertisement -

हनुमानगढ़ जसविंदर सिंह ब्यौरोजी ब्यूरो चीफ जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाली घग्घर नदी में पानी पहुंचने की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने घग्घर नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने घग्घर नदी के बंधों की स्थिति जानी। सभापति रणवां ने कहा कि पिछले साल घग्घर नदी में पानी की अधिक आवक की वजह से बाढ़ का खतरा पैदा हो गया था। प्रशासन, नगर परिषद व जनता के सहयोग से उस स्थिति से निपटा गया और शहर व आसपास के गांवों को बाढ़ से बचाया गया। ऐसी स्थिति दोचारा पैदा न हो, इसके लिए प्रशासन अभी से सचेत है। शहर के नजदीक के बंधों पर जेसीबी की मदद से पूर्व में ही मिट्टी लगाकर उन्हें मजबूत कर दिया गया है।

सभापति ने बताया कि बाढ़ के हालात पैदा न हों, इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए विधायक गणेश राज बंसल की ओर से भग्बर के बंधों को चौड़ा व मजबूत कर सड़क बनाने व नजदीक ही खाली जगह पर डैम बनाकर घग्घर नदी के पानी का स्टोरेज करने व पिकनिक स्पॉट बनाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डेढ़ सौ करोड़ रुपए मांगे हैं ताकि इस भयावह स्थिति से लोगों को हमेशा के लिए निजात मिल सके। सभापति ने बताया कि निरीक्षण कर यह देखा गया है कि अगर कहीं कमी है तो उसे समय रहते दूर किया जा सके। पूर्व तैयारी होगी तो घग्घर नदी में पानी की अधिक आक्क से पैदा होने वाले हालातों से समय पर निपटा जा सकेगा। नगर परिषद की ओर से लाइटिंग, लेबर, बेरिकेडिंग, मिट्टी व बैलों आदि की व्यवस्था के लिए टेंडर कर दिए गए हैं। 12-13 जुलाई तक निविदाएं प्राप्त हो जाएंगी। इसके बाद वर्क ऑर्डर कर संभावित आपदा से निपटने के लिए ठेकेदार को पाबंद कर दिया जाएगा ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here