- Advertisement -
उपजिला अस्पताल में कराया भर्ती,
:- फुलेरा के नरेना रोड पर हुआ हादसा

फुलेरा हेमंत शर्मा सीनियर रिपोर्टर। फुलेरा कस्बे के नरेना रोड पर दोपहर 2:45 के करीब 2 बाईको में आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक दो जने घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से गम्भीर हालत होने पर जयपुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि अजय कुमार बाइक लेकर जा रहा था। नरेना रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अजय कुमार व शिवराम घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ रामबाबू गुर्जर व नर्सिंग कर्मियों ने उपचार किया व दोनो की हालत गंभीर होने पर दोनो को जयपुर रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -






















































