नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

0
135
- Advertisement -

किशनगढ़ बास से पकड़े, अपहरण कर ले गये थे आरोपी।
भिवाड़ी । (राजेश शर्मा सीनयर रिपोर्टर )महिला थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट मे फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला थानाधिकारी प्रकिता कुमारी ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने थाने में उसकी नाबालिग बहन का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठन किया गया था। गठित टीम ने मामले मे शामिल आरोपियों की तलाश करते हुए शुक्रवार को किशनगढ़ बास के धमुकर के रहने वाले निज़्ज़न पुत्र फजरु मेव और चावंडी के रहने वाले साहिल पुत्र फकरू मेव को गिरफ्तार कर भिवाड़ी महिला थाना लेकर आई है। और पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here