- Advertisement -

अलवर। मानसून से पूर्व राजस्थान में बारिश ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने अच्छे मानसून के संकेत दिए है। सरकार के निर्देश पर जिलों में पौधारोपण अभियान की भी शुरुआत होने लगी है।
इसी क्रम में खैरथल-तिजारा जिले में जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। कलेक्टर ने किशनगढ़बास जेल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक महिला एक पौधा कार्यक्रम के तहत 11 सौ पौधें लगाए जाएंगे। पौधों के संरक्षण के लिए विशेष योजना बनाई गई है।

- Advertisement -

















































