पुलिस ने जलती चिता का कराया पोस्टमार्टम

बारां। इंसान ने बहुत तरक्की की है ।कभी वह चांद पर जाने की बात करता है तो कभी आसमान छूने की बात करता है। लेकिन अभी तक लोगों की सोच नहीं बदली है। मानसिकता नहीं बदल रही है। जातिवादी दंभ के कारण लोग कई बार ऐसा कदम उठा लेते हैं जिसका खामियाजा न केवल एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार को उठाना पड़ता है। खुद की तो जिंदगी खराब होती है, लेकिन उस पर निर्भर परिवार वालों की भी जिंदगी खराब हो जाती है। यदि आदमी अपने दंभ को मार ले ,अहंकार को मार ले, तो शायद इस तरह की घटनाएं नहीं हो । लेकिन जातीय श्रेष्ठता हम भारतीयों के सिर चढ़कर बोलती है। मामला उत्तर भारत का हो, दक्षिण भारत का हो, चाहे पूर्वांचल का हो ,या किसी भी इलाके का हो, लेकिन देश में आज भी यदि किसी तथाकथित छोटी जात वाले ने बड़ी जात वाली से ,या बड़ी जात वाले ने छोटी जात वाले से प्रेम विवाह कर लिया तो बवाल मचना तय है । जातीय ठेकेदार दोनों के परिजनों को जीने नहीं देते और कई बार गुस्से में आकर लोग गलत कदम उठाते हैं जिससे उन्हें जेल तक जाना पड़ता है। कई बार तो दोनों में से एक की हत्या हुई जाती है बहुत भाग्यशाली लोग होते हैं जो बस निकलते हैं या अपना पूरा जीवन गुजार देते हैं लेकिन उन्हें जीना हमेशा डर-डर कर ही रहना पड़ता है। ताजा मामला बारां जिले का है जहां लड़की के माता-पिता ने हीं उसके प्रेम विवाह करने पर उसे अगवा कर हत्या कर दी । शव को जला दिया पुलिस ने जलते शव को उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।

विवाहिता को बैंक से उठाकर ले गए परिजन
बारां जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । जिले के हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के एक बैंक से विवाहिता को उसी के परिजन उठाकर ले गए। उसके बाद उसी के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को आग जला दिया । इस मामले में बारां पुलिस का शर्मनाक चेहरा भी सामने आया है , मृतका का पति थाने में जाकर इस घटना की रिपोर्ट देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा,लेकिन थाने वालों ने उसे थाने से बाहर भगा दिया । जब लड़की की हत्या की बात लड़के ने डीएसपी को बताई तब जाकर पुलिस हरकत में आई ।

रवि भील ने की थी शिमला कुशवाहा से शादी
दरअसल झालावाड़ जिले के जावर थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय शिमला कुशवाहा ने करीब 1 वर्ष पूर्व अपने गाँव के ही रहने वाले रवि भील से अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था । प्रेम विवाह के बाद से यह जोड़ा घर वालों से दूर अलग अलग जगह बदल कर रह रहे थे, इन दिनों यह जोड़ा मध्यप्रदेश में रह रहा था। आज यह दोनों हरनावदाशाहजी बैंक में से रुपए निकलवाने आये थे , जिसकी सूचना लड़की के परिजनों को लग गई । जिसके बाद बैंक में पहुँचे परिजन विवाहिता को जबरन अपने साथ उठाकर ले गए । इस दौरान उसका प्रेमी पति मौके से भागने में सफल हो गया । जिसके बाद लड़के ने हरनावदाशाहजी थाने में पहुँच घटना की सूचना दी , लेकिन लड़के की पुलिस ने एक नहीं सुनी और उसे वहाँ से भगा दिया। घटना के करीब 4 घंटे बाद जब लड़के ने वहाँ आये डीएसपी को लड़की की हत्या की खबर बताई तो पुलिस हरकत में आई। फिर बारां पुलिस की सूचना पर झालावाड़ जिले के जावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अंतिम संस्कार को रुकवाया , इस दौरान लड़की का शव करीब अस्सी प्रतिशत तक जल गया है। लड़की की हत्या और शव को जलाने की सूचना पाकर बारां पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर दोनों ही घटना स्थल जावर के शमशान घाट पर पहुंच गए , जहां पुलिस के पहुंचने की सूचना पर परिजन भी मौके से फरार हो गए । फिलहाल एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर स्थिति का मौका मुआयना करवाया जा रहा है ।

लड़की को अगवा करने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला
इसी बीच विवाहिता को अगवा करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवती को किस तरह उसके पिता समेत चार परिजन जबरन बैंक से उठाकर अपने साथ ले जा रहे हैं । प्रारंभिक रूप से घटना में पता चला कि पता चला है की लड़की का बारां जिले में ही कही हत्या कर दी गई थी । जब लड़की मर गई तो उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए जावर के शमशान घाट ले जाया गया । बाद में पुलिस में लड़की के जलते हुए शव को बरामद किया। जले हुए लोथड़े का ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है उसके बाद सबको व का अंतिम संस्कार किया गया
















































