चोरों के हौसले बुलंद
मुख्य बाजार में सौन्थलिया गेट के पास एटीएम में रात्रि को हुई लूट
एटीएम में लगे कैमरे पर किया स्प्रे,
एटीएम पर नही था कोई सुरक्षा गार्ड

साइबर टीम ने मुख्य बाजार में खंगाले लगे सीसीटीवी
मंडावा । (पवन शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि वे चोरी की वारदात को अंजाम देने में ना कोई झिझक ओर ना ही कोई भय रखते हैं। मंडावा में मुख्य बाजार में सौन्थलिया गेट,रघुनाथ जी के मंदिर के पास एसबीआई बैंक के एटीएम में लाखों की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया । एटीएम में लूट की वारदात देर रात 2 बजकर 12 मिनिट से 2 बजकर 36 मिनिट के आसपास की बताई जा रही है। वारदात के दौरान चोरों ने पहले बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटा ओर उसमें रखे 8 लाख 92 हजार 400 रु लूट कर फरार हो गए। इस दौरान शातिर चोरों ने एटीएम के सीसीटीवी कैमरों के लगे होने के बाद भी वारदात को निडर होकर अंजाम दिया। एटीएम के मुख्य गेट पर भी कैमरा लगा हुआ है। एटीएम धुएं से काला ओर उसमें लगा एसी भी जलकर खाक हो गया।

पुलिस के अनुसार आज अल सुबह मंडावा थाना की गस्ती गाड़ी गस्त कर रही थी तो उन्हे एटीएम से धुआं आता दिखा, जिसके बाद गस्ती गाड़ी ने थाने पर सूचना दी की एटीएम मशीन भी खुली पड़ी है। पुलिस ने बैंक मैनेजर को मामले की जानकारी दी। थाना इलाके में एटीएम में चोरी की बड़ी वारदात की जानकारी के बाद मंडावा थानाधिकारी रामपाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्य बाजार और सबसे व्यस्तम मार्ग पर हुई इस वारदात के साक्ष्य जुटाने के लिए मोबाइल इंवेष्टिगेशन टीम ओर साइबर टीम भी मौके पर पहुचकर जांच में जुट गई। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि चोरों की धर पकड़ के लिए अलग अलग टीम गठित की गईं है जो चोरों की तलाश में जुट गई हैं जल्दी ही चोरों को पकड़ने का प्रयास है। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बैंक मैनेजर व बैंक कर्मियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।

लुटेरों की तलाश के लिये टीम का गठन
थानाधिकारी रामपाल मीणा ने थाने की अलग अलग टीमों को एटीएम के आसपास के होटलों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के लिए रवाना कर दिया है। वहीं, पूरे इलाके में पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी की है।
क्रेटा गाड़ी में आए थे लुटेरे
मडावा में एसबीआई के एटीएम को लूटने के लिए आरोपी क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए थे 4 से 5 आरोपी बताए जा रहे हैं घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।
एम.आई. यू टीम ने जुटाए साक्ष्य :-
एटीएम लूट की घटना के बाद मंडावा पहुची मोबाइल इंवेष्टिगेशन टीम ने मौके पर बारीकी से अध्ययन करते हुए घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
एटीएम पर नही है कोई गार्ड
मुख्य बाजार में लगे इस एटीएम पर कोई सुरक्षा की दृष्टि से कोई गार्ड नही है । व्यापारियों द्वारा बाजार में एक पहरेदार रखा हुआ है।
एसबीआई बैंक का इस एटीएम से नही है कोई लिंक :-
मंडावा एसबीआई बैंक शाखा के प्रबंधक ने बताया कि इस एटीएम से उनका कोई लिंक नही है। ये एटीएम आउट सोर्स एजेंसी हिटाची के पास है। जिसने कार्य शार्दूल मार्केट एसबीआई शाखा झुंझुनू के पास है।
पुलिस खंगाल रही हैं सीसीटीवी कैमरे
थानाधिकारी रामपाल ने बताया की चोरी की इस घटना को लेकर बाजार सहित अन्य लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में लगे अधिकांश कैमरे खराब है या बंद पड़े हैं । घटना स्थल के सामने ही है दुकान पर लगे कैमरे में एक ही गाड़ी तीन बार आती हुई नजर आई हैं जो 2 बजकर 12 मिनिट से 2 बजकर 36 मिनिट में तीन चक्कर लगाती हुई फतेहपुर स्टैंड की ओर गई हैं जिसकी तलाश भी की जा रही है।





















































