केकड़ी जिला रसद विभाग ने अवैध रिफिलिंग करते 16 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त

0
81
- Advertisement -

केकड़ी जिला रसद विभाग ने अवैध रिफिलिंग करते 16 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्तसरवाड़। (मदनलाल आजाद संवाददाता ) केकड़ी जिला रसद विभाग ने दो स्थानों पर छापामारी कर 16 घरेलू गैस सिलेण्डर और दो रिफलिंग मशीनें जब्त की है।
रसद विभाग अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया कि केकड़ी के राजपुरा रोड़ और ब्यावर रोड़ पर अवैध गैस रिफलिंग पर कार्रवाई की गई।
दोनों स्थानों पर चार पहिया वाहनों में घरेलू गैस टंकियों रिफिलिंग की जाती थी।
रसद अधिकारी मोहनलाल देव के नेतृत्व में जांच दल गठित कर कार्रवाई को अंजाम देते हुए 16 घरेलू गैस सिलेंडर और दो रिफिलिंग मशीनें जब्त की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रवर्तन अधिकारी अब्दुल सादिक, प्रवर्तन निरीक्षक अतुल कुमार बडाया, प्रवर्तन निरीक्षक हिमानी पीपलीवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here