बाइक चोर गिरोह के 3 बदमाशों से सात बाइक बरामद

0
106
- Advertisement -

हनुमानगढ़। (जसविंदर सिंह संवाददाता) जिले में चोरीशुदा 14 बाइक बरामद कर गिरफ्तार किए गए गिरोह के पांचों सदस्यों में से रिमांड पर चल रहे तीन सदस्यों की निशानदेही पर जंक्शन थाना पुलिस ने 7 ओर बाइक का स्क्रैप बरामद किया है। जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीन आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पीसी रिमांड मंजूर करवाया गया था। रिमांड अवधि के दौरान तीनो चोरों की निशानदेही पर 7 मोटर साइकिल का स्क्रैप बरामद किया गया है। आज तीनो को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भिजवा दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here