
उदयपुर । नवनिर्वाचित उदयपुर के सांसद डॉ मन्ना लाल रावत को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद मन्नालाल रावत ने बताया कि उन्हें बीती रात एक कार्यकर्ता ने फोन पर यह जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जब उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट देखा तो उसे पर लिखा था कंगना रनौत के बाद तेरा भी गेम बजाना पड़ेगा ,तुझे जीताकर गलती की है, तेरा बाडिया निकालना पड़ेगा। इस तरह की भाषा का उपयोग किया गया जाहिर सी बात है कि किसी सिरफिरे ने हरकत की है। जानकारी को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी इसके बारे में बताया है । इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से स्पेशल टीम को इन्वेस्टिगेशन के लिए लगाया गया है । उदयपुर के एसपी योगेश गोयल से भी बातचीत की है। योगेश गोयल भी अपने स्तर पर और पुलिस भी अपने स्तर पर सोशल मीडिया पर इस तरह के बयानबाजी डालकर धमकी देने वाले के बारे में पता लगा रही है ।

आपको बता दें कि इससे पूर्व राजस्थान की जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी को भी सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी। अब उदयपुर के नवनिर्वाचित सांसद मन्नालाल रावत को भी इस तरह की धमकी दी गई है ।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन मन्नालाल रावत को मिली इस धमकी को परिवार ने गंभीरता से लिया है और खुद रावत भी चाहते हैं कि आरोपी को जल्दी से गिरफ्तार कर लिया जाए ,जिससे कि अन्य लोग इस तरह की हरकतें नहीं करें।





















































