मोदी एनडीए के नेता चुने गए, सरकार बनाने का करेंगे दावा पेश

0
134
- Advertisement -

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना त्यागपत्र सौपकर मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल को भंग कर दिया लेकिन नया प्रधानमंत्री चुने जाने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने बने रहेंगे।

पीएम आवास में हुई एनडीए की बैठक लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथी देश की नई सरकार बनाने की कवायत शुरू हो गई है । इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए गठबंधन की बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह ,जदयू के नीतीश कुमार ,टीडीपीके चंद्रबाबू नायडू , लोजपा के चिराग पासवान , शिवसेना शिंदे के एकनाथ शिंदे, जितन राम मांझी ,अनुप्रिया पटेल ,जयंत चौधरी , एचडी कुमार स्वामी , सहित 16 दलों के नेता शामिल हुए ।एनडीए घटक दल ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली सफलता के लिए तालियां बजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और देश की जनता का आभार व्यक्त किया। बैठक में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

एनडीए घटक दल में शामिल अधिकांश पार्टी के परियों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए अपनी पार्टी की ओर से समर्थन पत्र सौंप दिया है जिसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 240 सिम मिली है भारतीय जनता पार्टी 32 सीटों से बहुमत से दूर है लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टियों को जिम तड़प को 16 जदयू को 12 सीट मिली है ।

- Advertisement -
Previous articleएनडीए की हैट्रिक, इंडिया ने भी जीता दिल
Next articleबीजेपी लोकसभा चुनाव में आखिर क्यों पिछड़ी ?
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here