मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया कन्या पूजन, लिया आशीर्वाद

0
102
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अपने ऑटीएस स्थित आवास पर रामनवमी पर कन्या पूजन किया और कन्याओं का भोजन कराकर उनसे आशीर्वाद लिया । इस मौके पर भजन लाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि सालों से रामनवमी पर कन्याओं को भोजन कराते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं ।

आज का दिन है कि भगवान श्रीराम लला 500 साल बाद अपने घर में विराजमान है । हम सबको रामनवमी मनाने का अवसर मिला है। इस दौरान उनकी पत्नी गीता शर्मा और बच्चे भी मौजूद रहे, सभी ने कन्याओं के पैर धोए ,उन्हें भोजन कराया, उन्हें उपहार दिए और विदा किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here