रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अद्भुत क्षण, देखने के लिए तरस गई थी आंखें- चंद्रशेखर

0
100
- Advertisement -

जयपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी ने प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विधिवत पूजा अर्चना की। वहीं इस दौरान उन्होने प्रदेश कार्यालय में प्रभु श्रीराम के जीवन चित्रण पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां, कठपुतली नृत्य और पेंटिग सजाई गई थी। रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अयोध्या से लाईव प्रसारण भी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता बने।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने इस असवर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा एक अदभुत क्षण है, यह क्षण देखने को आंखे तरस गई थी। पिछले पांच सौ वर्षों से अयोध्या जी ने और भारत ने संघर्ष को देखा है। हमने प्रभु श्री राम का वियोग भी देखा है, और बिछोह भी देखा है। अयोध्या जी उसकी साक्षी रही हैं संपूर्ण भारत उसका साक्षी रहा है। हमारे पूजनीय शंकराचार्य ने जो व्यवस्था हमें दी जिस स्वप्न और संकल्प को कहकर स्वामी विवेकानंद गए। आज उसी काम को भारत के एक नरेन्द्र कर रहे हैं। हम प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखकर आनंदित हैं, जिसका आनंद आज पूरा विश्व और पूरा देश ले रहा है। राम पुरूषों में उत्तम नरों में नरात्तम हैं, क्योंकि राम मर्यादा हैं, राम भारत का अध्यात्म है, राम भारत की संस्कृति हैं।


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि प्रभु श्री राम ने भारत को सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, नारी तू नारायणी, परोपकाराय पुण्याय पापाय परपीड़नम जैसे विचार दिये हैं। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हैं और न्यायपालिका का भी अभिनंदन करते हैं। न्यायपालिका ने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया। जिसके चलते आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इक्कीसवी सदी भारत की सदी होगी हम संसार में महाशक्ति बनकर वसुधैव कुटुबंकम के भाव से साथ मिलकर काम करेंगे।


इस अवसर पर जयपुर शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अपूर्वा सिंह, अशोक सैनी सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here