इलेक्ट्रो होम्योपैथी का व्यापक प्रचार प्रसार, मान्यता मिले -आचार्य

0
298
- Advertisement -

जयपुर । राजस्थान इलेक्टोपैथी विकास संस्था की ओर से रविवार को इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मिट्टी की जयंती सीकर रोड स्थित होटल में मनाई गई। अध्यक्ष डॉक्टर पवन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बालमुकुंदाचार्य थे। जिन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिकित्सा के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं ।राज्य सरकार इलेक्टोपैथी होम्योपैथी के व्यापक प्रचार प्रसार व अनुसंधान की दिशा में कार्य करें ।

समारोह के विशेष अतिथि पार्षद संतोष ,कैलाश अग्रवाल ,डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव थे । कार्यक्रम में इस चिकित्सा पद्धति की विकास को लेकर मंथन भी हुआ ।वक्ताओं ने इसे राजस्थान में मान्यता दिलाने की बात कही ।इसके लिए राज्य सरकार व अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जाएगा । उपाध्यक्ष डॉ जनार्दन सिंह, सचिव डॉक्टर हितेंद्र ,कोषाध्यक्ष डॉ विपुल चौधरी और महासचिव डॉक्टर आजाद सिंह ने भी विचार रखे ।कार्यक्रम में देशभर से 100 से ज्यादा संख्या में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक पहुंचे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here