- Advertisement -

जयपुर ।मानसरोवर में निर्माणाधीन परशुराम शक्तिपीठ के निर्माण के लिए जयपुर शहर के सांसद रामचरण बोहरा ने 50 लाख रुपए मंजूर किए हैं ।बोहरा ने 50 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र विप्र फाउंडेशन के प्रदेश पदाधिकारी को सौपा है । बोहरा ने विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल, राष्ट्रीय सचिव दिनेश अमन ,विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे ,शहर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मीडिया प्रवक्ता विमलेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में 50 लाख रुपए का स्वीकृति पत्र की प्रतिलिपि सौपी। विप्र फाउंडेशन ने सांसद बोहरा की इस बात के लिए प्रशंसा की और उनका आभार भी जताया। विप्र फाउंडेशन की ओर से उन्हें भगवान परशुराम का दुपट्टा उडाकर स्वागत भी किया गया।
- Advertisement -













































