वसुंधरा राजे ने त्रिनेत्र गणेश जी से शुरू की परिवर्तन यात्रा, गहलोत सरकार को लिया आड़े हाथ

0
66
- Advertisement -

सवाई माधोपुर । पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राजस्थान के हिस्से का एक बूँद भी पानी कम नहीं होने देंगे।चाहे उन्हें कितना ही खून-पसीना बहाना पड़े।उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को जनता के हितों की नहीं ख़ुद के हितों की चिंता है।वे परिवर्तन यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सवाईमाधोपुर में बोल रही थी।


राजे ने कहा कि ईआरसीपी को जमीन पर लाने के लिये उनकी भाजपा सरकार ने 25 अगस्त,2005 को मध्यप्रदेश के साथ नदियों के पानी के बँटवारे को लेकर समझौता किया।लेकिन दुर्भाग्य से गहलोत सरकार आगई और ईआरसीपी ठंडे बस्ते में डाल दी गई।


हमारी दुबारा सरकार आई तो हमने डीपीआर बना कर इसका काम आगे बढ़ाया।वर्ष 2017-18 व 2018-19 में बजट घोषणा कर नवनेरा बैराज व ईसरदा बांध का काम शुरू किया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने ईआरसीपी को पूरा करने के लिये साढ़े 4 साल में कोई गंभीर प्रयास नहीं किया।इसलिये 13 जिलों की जनता प्यासी रही।जबकि मध्यप्रदेश ने तो समझौते के अनुसार मोहनपुरा और कुंडालिया बांध बना लिये। जिनसे उस क्षेत्र को 2.25 लाख हैक्टेयर सिंचाई और पेयजल मिलेगा।तीसरे बांध पाटनपुर का काम भी निर्माणाधीन है।


उन्होंने कहा कि राजस्थान के हितों पर कठुराघात नहीं होने देंगे।कमल खिलायेंगे।भाजपा को लायेंगे। परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की गहलोत राज में भ्रष्टाचार की खुली छूट है । उन्होंने इसरो को बधाई देते हुए शुरुआत की। फिर राजस्थान सरकार पर जमकर बरसे । गहलोत सरकार में जनता त्रस्त हो गई है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता इस प्रशासन को खत्म करने के लिए कमर कस ले। सरकार नहीं गृह लूट सरकार है ।इसे राजस्थान की सुख ,शांति, अमन, चैन की कोई परवाह नहीं है, सरकार ने विधायकों को लूट की खुली छूट दे रखी है, ऐसी सरकार को उखाडना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब इसके खिलाफ आवाज उठाता है उसे बर्खास्त कर दिया जाता है । ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार में जल जीवन मिशन में 20000 करोड़ का घोटाला हुआ है, इसकी जांच होनी चाहिए और जो भी दोषियों उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए । देश आगे बढ़ रहा है लेकिन राजस्थान गहलोत सरकार के समय पिछड़ गया है ।अब प्रदेश की जनता को चाहिए कि वह सरकार को उखाड़ करके और फिर से राजस्थान में डबल इंजन सरकार बनाएं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here