
धरियावद। खबर प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव से है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए पहले निर्वस्त्र किया और फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे पूरे गांव में नग्न अवस्था में घुमाया ।इस दौरान गांव के लोग महिला को बचाने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। गुरुवार की शाम की घटना का शुक्रवार शाम को वीडियो वायरल होने पर लोगों ने लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को वीडियो मिलते ही हड़कंप बच गया ।पुलिस मुख्यालय से डिग्री उमेश मिश्रा ने एडीजी दिनेश एमएन को भी प्रतापगढ़ रवाना किया। देर रात 10 आरोपियों को चिन्हित कर लिया निहित कर लिए गए तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उनमें से दो लोग गिरफ्तारी के दौरान घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है अन्य लोगों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्दी ही पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी घटना के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में भी कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों को कोई जगह नहीं है हम मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में कैसे चलकर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाएंगे।
बता जा रहा है कि महिला की शादी 1 साल पहले ही हुई थी। गुरुवार की शाम को वह पड़ोसी युवक के घर चली गई । जिसकी जानकारी मिलने पर पति ने पहले पति ने जमकर हंगामा किया और फिर महिला और युवक के साथ मारपीट की । फिर अपनी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र करके उसे मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया । एसपी अमित कुमार का कहना है कि मामला नाता प्रथा का लगता है। जिसने मारपीट कर महिला को निर्वस्त्र किया वह महिला का पहला पति है। जिसके घर महिला गई थी वह उसका दूसरा पति बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन महिला के साथ हुई हैवानियत की घटना ने पूरी प्रशासन और सरकार को हिलाकर रख दिया।

घटना की एक दूसरी तस्वीर में बताई जा रही है जिसमें बताया जा रहा की महिला की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी और महिला का पति मजदूरी करने के लिए शहर में गया हुआ। था इस दौरान महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध हो गया ।महिला का पति इन दोनों गांव में लौटा हुआ था और उसे पत्नी को पत्नी के उसके प्रेमी के घर जाने की जानकारी मिल गई ।जब महिला का पति युवक के घर गया तब युवक और उसकी पत्नी एक साथ मिल गए । जिस पर युवक ने पहले तो हंगामा किया । फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मार पिटाई की ,कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया गया। हकीकत क्या है इसकी जानकारी महिला और उसके पति के बयानों के बाद ही पता लग सकेगी । फिलहाल तो इस घटना ने सब को शर्मसार कर दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया।













































