अमित गोयल ने मालवीय नगर सीट से मांगा टिकट

0
83
- Advertisement -

जयपुर ।भाजपा नेता और राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने मालवीय नगर सीट से भाजपा का टिकट देने की मांग की है । उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को मालवीय नगर से टिकट देने के लिए अपना आवेदन पत्र सौपा है। गोयल भाजपा के साथ-साथ कई सामाजिक और स्वयं सभी संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं और पार्टी के प्रचार का काम बख़ूबी करते हैं। इलाके में भी अमित गोयल की अलग पहचान है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने ज्यादा से ज्यादा सीटों पर नए चेहरों को उतारने की बात की है । तब से अमित गोयल और उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी से मालवीय नगर सीट पर नए चेहरे अमित गोयल को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि गोयल को टिकट दिया जाता है तो भाजपा मालवीय नगर सीट पर अपनी जीत बरकरार रख सकती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here