चाकसू से मदन लाल बैरवा ने की टिकट की दावेदारी

0
218
- Advertisement -

जयपुर ।राजस्थान में होने वाले विधानसभा ञचुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी में टिकट मांगने वालों ने पार्टी के जिला प्रभारी के सामने अपने दावेदारी जताई है। चाकसू विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्थानीय युवा उम्मीदवार मदनलाल बैरवा ने दी टिकट देने की मांग की है ।मदन लाल बैरवा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ चाकसू विधानसभा के प्रभारी जुगल चौधरी और पीसीसी महासचिव शंकर डंगाइच को अपना दावा पेश किया। मदनलाल बैरवा का पिछली बार भी टिकट मांगने वालों की सूची में नाम था और पैनल में आखिरी समय तक भी तीन में से एक दावेदार थे ।लेकिन अचानक पार्टी के नेतृत्व में उन्हें टिकट नहीं दिया और वेद प्रकाश सोलंकी को टिकट दिया ।मदनलाल बैरवा ने पार्टी हित में वेद प्रकाश सोलंकी का साथ देते हुए पिछले चुनाव में काम किया। बैरवा छात्र जीवन से ही एनएससीआई से जुड़े हुए रहे और फिर यूथ कांग्रेस में और शहर कांग्रेस में भी पदाधिकारी रहे हैं । चाकसू के स्थानीय निवासीनिवासी होने के कारण उनके इलाके में रिश्तेदारियां भी है और इलाके में उनकी और परिवार की पहचान भी है ऐसे में पूर्ण कांग्रेस नेताओं से अपील की की यदि उन्हें टिकट मिलता है तो चाकसू में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से चुनाव जीत सकती है। मदन बेरवा के साथ-साथ आवेदन करने पहुंचे बैरवा के समर्थकों में सभी जाति समाज के लोग शामिल रहे और सभी ने कांग्रेस के प्रभारी जुगल चौधरी और शंकर दंगाई को विश्वास दिलाया कि यदि इस बार मदनलाल बैरवा को चाकू से टिकट मिलता है तो मदन लाल बेरवा यह सेट आसानी से जीत सकते हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि वह चाकसू विधानसभा से इस बार मदनलाल बैरवा को ही टिकट दें।

स्थानीय लोगों ने किया सोलंकी का विरोध

कांग्रेस के चाकसू के मौजूदा विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को इस बार स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है टिकट बंटवारे के लिए राजकुमारी करने गए कांग्रेस के प्रभारी के सामने ही स्थानीय लोगों ने वेद प्रकाश सोलंकी के खिलाफ नारेबाजी का प्रदर्शन किया और कहां की स्थानीय को टिकट देने पर ही कांग्रेस पार्टी जीत सकती है यदि वेद प्रकाश सोलंकी या किसी भी भारी आदमी को चाकसू से टिकट दिया गया तो उसे हार का सामना करना पड़ेगा

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here