बदमाशों की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल

0
87
- Advertisement -

बारां। मांगरोल थाना क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने आजाद सुभाष सर्किल पर  पुलिस पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार कोटा रोड की ओर से गाड़ी में आ रहे बदमाशों को पकडऩे के लिए मांगरोल पुलिस ने नाकाबंदी करवाई थी। अज्ञात जने नाकाबंदी तोड़ते हुए फायर करते निकलने लगे।

फायरिंग में दो पुलिसकर्मी विजय और राहुल घायल हो गए हैँ। लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने साहस का परिचय दिया और बदमाशों को पकडऩे में कामयाब रहे। बदमाशों ने गाड़ी का एक टायर पंक्चर होने के बाद भी तीन टायर पर गाड़ी को भगाया। खास बातें की बदमाशों में डर नाम की कोई चीज नहीं थी यही कारण है कि वह पुलिस बैरिकेड को तोड़कर भागने का प्रयास करने लग

दोनों पुलिस कर्मियों को बारां जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, सूचना पर एसपी राजकुमार चौधरी, एएसपी जिनेन्द्र जैन और सीओ राजेन्द्र कुमार मीना भी बारां जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मीयों की कुशलक्षेम पूछी । एसपी चौधरी ने दोनों पुलिस कर्मियों के साहस का जिक्र किया।

चौधरी ने कहा कि बदमाश कोटा रानपुर इलाके में फायरिंग करके बारां की ओर गए थे। एसएचओ रामस्वरूपण मीना की गाड़ी को भी बदमाशों ने टक्कर मार दी हैँ। बदमाश कालू भड़क और हरिओम को पुलिस ने बहादूरी का परिचय देते हुए दबोचा है। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी और हथियरों को भी जब्त कर लिया हैँँ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here