सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री

0
125
- Advertisement -

शिमला। हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे ।यह निर्णय आज हुई विधायक दल की बैठक में हुआ। कांग्रेस की नई प्रतिभा सिंह के मुकाबले सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम से ही तेज गति से आगे बढ़ा। कांग्रेस हाईकमान भी सुखविंदर के नाम पर राजी थी ऐसे में विधायकों की राय में भी उनका नाम सबसे ऊपर था, इसलिए पर्यवेक्षकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। सुखविंदर के नाम की अधिकृत घोषणा थोड़ी देर बाद में पर्यवेक्षक करेंगे। लेकिन सुखविंदर के नाम की घोषणा होने के साथ ही उन्हें सीएम प्रोटोकॉल मिल गया है माना जा रहा है कि अब प्रतिभा सिंह के बेटे को उप मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी विधायकों को मंत्रिमंडल में तवज्जो दी जाएगी। प्रतिभा सिंह खुद सांसद है ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ से पहले ही बाहर मान लिया गया था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here