दिनदहाड़े दुकान में फायरिंग से दहशत व्यापारियों ने जताया विरोध

0
100
- Advertisement -

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित धान मंडी में सुबह-सुबह दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक दुकान में फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई । तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आते हैं ।सब ने मुंह पर मास्क बांध रखा है। दो बदमाश बाइक से नीचे उतर कर दुकान में सीधे फायरिंग करते हैं और फिर बाइक पर बैठ कर चले जाते हैं । फायरिंग के खोल भी मौके पर मिले हैं। व्यापारी इंद्र सिंह हिसारिया ने बताया कि जिस समय फायरिंग की घटना हुई दुकान में केवल कर्मचारी था जो दुकान में साफ सफाई कर रहा था घटना के बाद दुकान मालिक और स्थानीय व्यापारी एकत्रित हो गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गया है फायरिंग के दौरान गोली के खोल भी मौके पर मिले हैं सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है व्यापारी से ही पूछताछ की जा रही कि उनकी किसी से कोई कहासुनी या दुश्मनी तो नहीं है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here