आबू रोड पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर 6 लोगों की दर्दनाक मौत

0
114
- Advertisement -

एक महिला और बच्चे की भी हुई मौत

सिरोही के सारणेश्वर मेले में भाग लेकर गुजरात के कलोल जाते समय हुआ हादसा

सिरोही। माउंट आबू थाना क्षेत्र के मावल में एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक और कार की आमने सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो। हादसे में एक महिला और बच्ची की भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सभी कार सवार पाली जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे। जो सभी सिरोही जिले के सारणेश्वर मेले में भाग लेकर गुजरात जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही मार्वल हाईवे पर कार की ट्रक ट्रक से भिड़ंत हो गई । सूचना पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाया गए और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की जानकारी की बाद रायपुर में मृतकों के परिवार में चीत्कार मच गया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here