नितीश बाबू का बीजेपी को करारा झटका, गठबंधन तोड़, तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार

0
136
- Advertisement -

नितीश कुमार मुख्यमत्री तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री

आरजेडी, कांग्रेस, hum ,लेफ्ट ने दिया समर्थन

नीतीश ने भाजपा को कहा अलविदा

राज्यपाल को इस्तीफा दिया

164 विधायक विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर किया सरकार बनाने का दावा

पटना ।बिहार में नीतीश बाबू ने भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका दिया है। भाजपा को अलविदा कह कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ में160 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी भी सौंप दी है। मंगलवार शाम 4:00 बजे राज्यपाल फागू चौहान को इस्तीफा देने के साथ ही सरकार बनाने की छुट्टी देने के बाद चिट्टी देने के बाद उन्होंने मीडिया से भाजपा गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायकों और सांसदों ने एक स्वर में एनडीए से गठबंधन तोड़ने की बात कही। इसके बाद सीधे राबड़ी देवी के घर पहुंचे, जहां तेजस्वी यादव के साथ मीटिंग हुई और उसके बाद निर्णय किया गया कि अगली सरकार आरजेडी, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर बनाई जाएगी।

नीतीश कुमार होंगे महागठबंधन के मुख्यमंत्री, तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री

कांग्रेस पार्टी के शकील अहमद का कहना है कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे वही उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे कांग्रेस भी सरकार में शामिल होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here