
जयपुर। भाजपा द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर 24 जुलाई से आदिवासियों के प्रसिद्द त्रिपुरा सुंदरी मंदिर से शुरू होकर बेणेश्वर धाम तक जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने ट्वीट कर बताया कि यह पहला मौका है जब देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है भारत देश के साथ-साथ यह आदिवासी समाज के लिए भी गौरव का क्षण है । वागड़ जनजाति गौरव पदयात्रा त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर से रवाना होकर आदिवासियों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम तक जाएगी। इस दौरान जगह-जगह आदिवासी समाज गौरव पदयात्रा का स्वागत करेंगे ।आदिवासी समाज में इस गौरव पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह है । यह गौरव यात्रा आदिवासी इलाकों में जाएगी। दो दिन की यात्रा में आदिवासी इलाके को कवर किया जाएगा। आपको बता दे कि भाजपा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने को लेकर इसे देशभर में भुनाने की कोशिश कर रही है। देशभर में कहीं तिरंगा यात्रा, तो कहीं पर गौरव यात्रा निकाल रही है। भाजपा नेताओं का कहना है की आजादी के 75 साल बाद कोई आदिवासी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुआ है। इसलिेए लोगों को जानकारी होना जरुरी है कि देश में आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति चुनी गई है।














































