भरतपुर में 757 हैक्टेयर भूमि पर अवैध खनन बंद कर वृक्षारोपण के दिए निर्देश

0
116
- Advertisement -

भरतपुर। भरतपुर के कामां और डीग इलाके में वर्षों से चल रही अवैध खनन को लेकर विरोध प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार ने 757 बीघा जमीन पर तुरंत अवैध खनन बंद करने के निर्देश दिए है।

भरतपुर में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अवैध खनन के संबंध में लंबे समय से आदिबद्री और कनकाचल पहाड़ियों को लेकर किए जा रहे आंदोलन की समाप्ति के साथ ही राज्य सरकार ने भी संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए लगभग 757 हेक्टेयर राजकीय भूमि को सघन वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को हस्तांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला कलेक्टर द्वारा भी त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्रज क्षेत्र में स्थित तहसील सीकरी एवं पहाड़ी के धार्मिक महत्व की पहाड़ियों को सघन वृक्षारोपण के लिए वन विभाग को हस्तांतरित करने एवं खनन गतिविधियों को प्रतिबंधित किए जाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं । उन्होंने कहा की इस संबंध में कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का भ्रामक प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से ना करें जिससे कानून व्यवस्था खराब हो यदि किसी के द्वारा इस प्रकार के दुष्प्रचार किए जाएं तो उन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विजयदास बाबा की हालत में सुधार
उन्होंने विजय दास बाबा द्वारा किए गए आत्मदाह के प्रयास की चर्चा करते हुए बताया कि बाबा को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here