चाकसू और कोटखावदा में आज उपप्रधान पद के लिए चुनाव 

0
44
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सुबह 11 बजे तक दाखिल होंगे नामांकन, दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का मौका; शाम 5 बजे तक आएंगे परिणाम

रिपोर्टर : सत्यनारायण चांदा

चाकसू (जयपुर)। चाकसू और कोटखावदा पंचायत समितियों में आज उपप्रधान पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। दोनों पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे बैठक की कार्यवाही शुरू होगी। इसके बाद उपप्रधान पद के लिए सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 1 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

यदि उपप्रधान पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो दोपहर 3 बजे से मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार शाम 5 बजे तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।

चुनाव कार्यक्रम एक नजर में

कार्यक्रम निर्धारित समय
पंचायत समिति की बैठक सुबह 10 बजे
नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा सुबह 11 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11:30 बजे से
नाम वापसी दोपहर 1 बजे तक
प्रत्याशियों की अंतिम सूची दोपहर 1 बजे
आवश्यकता होने पर मतदान दोपहर 3 बजे से
चुनाव परिणाम शाम 5 बजे तक

चाकसू और कोटखावदा में उपप्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधान पद के चुनाव के बाद उपप्रधान की कुर्सी पर किस राजनीतिक दल का उम्मीदवार कब्जा जमाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here